Tuesday 18 August 2009

अनमोल वचन

1. हमारे वचन चाहे कितने भी श्रेष्ठ क्यों न हो, परन्तु दुनिया हमे हमारे कर्मो के द्वारा पहचानती है.
2. यदि आप मरने का डर है तो इसका यही अर्थ है की आप जीवन के महत्व को ही नहीं समझते.
3. अधिक सांसारिक ज्ञान अर्जित करने से अंहकार आ सकता है, परन्तु आध्यात्मिक ज्ञान जितना अधिक अर्जित करते है उतनी ही नम्रता आती है.
4 वही सबसे तेज चलता है, जो अकेला चलता है।
5. प्रत्येक अच्छा कार्य पहले असम्भव नजर आता है।
6. ऊद्यम ही सफलता की कुंजी है।
7. एकाग्रता से ही विजय मिलती है।
8. कीर्ति वीरोचित कार्यो की सुगन्ध है।
9. भाग्य साहसी का साथ देता है।
10. सफलता अत्यधिक परिश्रम चाहती है।
11. विवेक बहादुरी का उत्तम अंश है।
12. कार्य उद्यम से सिद्ध होते है, मनोरथो से नही।
13. संकल्प ही मनुष्य का बल है।
14. प्रचंड वायु मे भी पहाड विचलित नही होते।
15. कर्म करने मे ही अधिकार है, फल मे नही।
16. मेहनत, हिम्मत और लगन से कल्पना साकार होती है।
17. अपने शक्तियो पर भरोसा करने वाला कभी असफल नही होता।
18. मुस्कान प्रेम की भाषा है।
19. सच्चा प्रेम दुर्लभ है, सच्ची मित्रता और भी दुर्लभ है।
20. अहंकार छोडे बिना सच्चा प्रेम नही किया जा सकता।
21. प्रसन्नता स्वास्थ्य देती है, विषाद रोग देते है।
22. प्रसन्न करने का उपाय है, स्वयं प्रसन्न रहना।
23. अधिकार जताने से अधिकार सिद्ध नही होता।
24. एक गुण समस्त दोषो को ढक लेता है।
25. दूसरो से प्रेम करना अपने आप से प्रेम करना है।
26. समय महान चिकित्सक है।
27. समय किसी की प्रतीक्षा नही करता।
27. हर दिन वर्ष का सर्वोत्तम दिन है।
28. एक झूठ छिपाने के लिये दस झूठ बोलने पडते है।
29. प्रकृति के सब काम धीरे-धीरे होते है।
30. बिना गुरु के ज्ञान नही होता।
31. आपकी बुद्धि ही आपका गुरु है।
32. जिग्यासा के बिना ज्ञान नही होता।
33. बिना अनुभव के कोरा शाब्दिक ज्ञान अंधा है।
34 अल्प ज्ञान खतरनाक होता है।
35. कर्म सरल है, विचार कठिन।
36. उपदेश देना सरल है, उपाय बताना कठिन।
37. धन अपना पराया नही देखता।
38. जैसा अन्न, वैसा मन।
39. अहिंसा सर्वोत्तम धर्म है।
40. बहुमत की आवाज न्याय का द्योतक नही है।
41. अन्याय मे सहयोग देना, अन्याय के ही समान है।
42. विश्वास से आश्चर्य-जनक प्रोत्साहन मिलता है।

10 comments:

Yogesh Verma Swapn said...

UTTAM.

PRATHAM RACHNA KE SAATH AAPKA BLOG JAGAT MEN SWAGAT HAI.
मेरी नवीनतम रचनाएँ पढने के लिए http://swapnyogesh.blogspot.com पर क्लिक करें.

Chandan Kumar Jha said...

उत्तम विचार.


चिट्ठाजगत में आपका स्वागत है.......भविष्य के लिये ढेर सारी शुभकामनायें.

गुलमोहर का फूल

गोविंद गोयल, श्रीगंगानगर said...

narayan narayan

sandhyagupta said...

Anutha blog hai aapka.Shubkamnayen.

Unknown said...

Pritam

Bahut sundar mahoday/mahodaya bahut hi acha acha likha apne aisai hai likhate rahiye jisase logon ko thoda gyan mile aur be ise apne jivan main apnayain.

Abninash said...

Mohoday,

ati uttam.
greaw word

Ishi tarah se likhkar app apni gyan logo tak phuchate rahien

MANGE RAM JANGIR said...

achhe vichar bantana achhe aadmi ki pahchan hai.

MANGE RAM JANGIR said...

ACHHE VICHAR DENE WALA SANT SE BHI BADA HOTA HAI.

Bheja said...

अत्यंत सार्थक प्रयास..

yesusmace said...

Casinolink: An Inside Look at the Gameplay and the Evolution
I played on Evolution's 보령 출장샵 top 양주 출장마사지 dog 대전광역 출장샵 slot machines in 2014, and have fond 동해 출장마사지 memories of playing them all. the game is fun to 경상북도 출장안마 play.